{"_id":"db7250861da0519e90221a2de1ba0f61","slug":"rape-attempet-with-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटर बना हैवान, मासूम को झाड़ियों में खीच की हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेटर बना हैवान, मासूम को झाड़ियों में खीच की हरकत
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान बुधवार रात वेटर ने गलत इरादे से मासूम को दबोच लिया।
विज्ञापन
बच्ची का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया। उधर, बच्ची को गायब देख तलाश कर रहे परिवार के लोग चीख सुनकर सकते में आ गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मासूम के पिता की तहरीर पर वेटर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। निजी कंपनी कर्मचारी परिवार के साथ हजरतगंज में आयोजित एक शादी समारोह में आया था।
पढ़ें- बेटी की शादी से चंद घंटे पहले लुट गया बाप
विज्ञापन
रात करीब एक बजे विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी पांच वर्षीय की बेटी को गायब देख तलाश शुरू की।
उनके साथ अन्य लोग भी मासूम को ढूंढते हुए बाहर निकले। पास ही झाड़ियों से मासूम की चीख सुनाई देने पर सभी उधर दौड़े।
पढ़ें- आशनाई में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य की हत्या
विज्ञापन
इस पर एक युवक उधर से भागते दिखा। शक होने पर लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। आरोपी कैंट की बड़ी कुर्ती निवासी राहुल (24) है।
पता चला कि राहुल वेटर का काम करता है। इस बीच झाड़ियों में डरी-सहमी मासूम को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
राहुल की जमकर धुनाई के साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि बच्ची के पिता ने राहुल के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्राइम ब्यूरो की और खबरों के लिए यहां आएं...