खुदकुशी करने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर निवासी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के बाद पकड़े गए आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी कन्नौज के सौरिख के सकरावा गांव का रहने वाला है। उसे वहीं से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया और शनिवार को जेल भेज दिया गया।
इस मामले में गोमतीनगर पुलिस की भूमिका कठघरे में है। दुष्कर्म पीड़िता शिकायत लेकर लगातार भटक रही थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए मामला दबाए रखा। परेशान होकर किशोरी ने जहर खा लिया था। बृहस्पतिवार को अस्पताल में उसकी मौत के बाद पुलिस हरकत में आई।
रेप पीड़िता के परिवारीजनों ने प्रदीप पर अगस्त 2017 से लगातार किशोरी को फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदीप ने उसकी आपत्तिनजक फोटो खींचीं और वीडियो भी बनाया। किशोरी ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किशोरी थाने के चक्कर काटती रही और पुलिसकर्मी टरकाते रहे।
पुलिस की मदद से मिलने से परेशान पीड़िता ने जहर खाया
पुलिस से किसी तरह की मदद न मिलने से परेशान होकर पीड़िता ने 23 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने की खबर ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए। पुलिस ने इस मामले को दबाए रखा।
शुक्रवार को इलाके में चर्चा के बाद सोशल मीडिया में पुलिस की कारगुजारी सामने आई तो आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गईं। रात को ही गोमतीनगर पुलिस की एक टीम कन्नौज के सौरिख स्थित आरोपी प्रदीप कुमार गुप्ता के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार करके लखनऊ ले आई। किशोरी हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद घर पर ही रहती थी।