लखनऊ में दो और पेट्रोल पंपों पर मिली डिवाइस, तीन यूनिट सीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। लखनऊ के चौक में दो पेट्रोल पंपों पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में छापा मारा गया।
कोनेश्वर चौराहे पर एचपीसीएल के रिपब्लिक सर्विस स्टेशन और कैम्पल रोड स्थित आईओसी के प्रथम सर्विस स्टेशन पर जांच के दौरान तीन डिस्पेंसर यूनिटों में रिमोट डिवाइस लगी मिली। हालांकि मौके पर कोई रिमोट नहीं मिला।
तीनों यूनिटों को सीज कर डिवाइस को जांच के लिए भेज दिया गया है। इसमें से दो यूनिट रिपब्लिक सर्विस स्टेशन की है, जबकि एक प्रथम सर्विस की है।
एडीएम आपूर्ति डॉ. अलका वर्मा ने बताया कि सिर्फ तीन यूनिटें ही सीज की गई हैं, बाकी से पेट्रोल वितरण जारी रखने की अनुमति दी गई है। शासन को कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी गई है। अब शासन के निर्देश के आधार पर ही डिस्पेंसर यूनिट की टैंपरिंग में चिह्नित दोनों पंप डीलरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।
गठित हुई टॉस्क फोर्स
पंपो पर होने वाली जांच के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव स्तर से जारी निर्देश के अनुपालन में प्रभारी डीएम व सीडीओ प्रशांत शर्मा ने बुधवार को एडीएम आपूर्ति की अगुवाई में आपूर्ति विभाग, बाटमाप विभाग, पुलिस और संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारियों को नामित कर जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स का गठन किया।
अब टॉस्क फोर्स ही पंपों पर पड़ताल करेगी। टीम को पहले शहर में संचालित ऐसे पंपों की जांच पड़ताल को कहा गया है, जहां से पेट्रोल डीजल की बिक्री अन्य पंपों के मुकाबले ज्यादा होती हो।