यूपीः सपा नेता की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,कॉलगर्ल पकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में कल्याणपुर आवास विकास-एक में ईको पार्क के निकट कथित सपा नेता की सरपरस्ती में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके पुलिस ने सरगना समेत नौ कालगर्लों और छह युवकों को दबोच लिया।
बाद में एक युवक पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। पकड़े गए युवकों में एमईएस का एक संविदा कर्मचारी और दूसरा सत्ताधारी दल से जुड़ा है।
पकड़ी गई कालगर्लों में पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, यूपी की लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर पीटा एक्ट की कार्रवाई की है।
पुलिस कंट्रोल में सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक युवती ने मोबाइल के जरिए सूचना दी कि कल्याणपुर आवास विकास-एक में कुछ लोग उसे पीट रहे हैं। उसकी जान को खतरा है। यहां वेश्यावृत्ति हो रही है।
लड़कियों ने बताया सेक्स रैकेट का पता
कंट्रोल रूम की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवतियां सड़क पर मिलीं। युवतियों ने एक मकान की तरफ इशारा करके पुलिस को बताया कि वहां सेक्स रैकेट चल रहा है। कई राज्यों और शहरों से लड़कियां लाई गई हैं।
पूरा वाकया सुनने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी और वहां से छह युवकों और नौ युवतियो को दबोच लिया। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े लोगों में बेला औरैया के नोनारी गांव निवासी कथित सपा नेता दीपक गुप्ता उर्फ शैलेंद्र,इलाहाबाद के न्यू कैंट सदर बाजार निवासी साहिल उर्फ छोटू, इलाहाबाद के बाबाजी घाट मुट्ठीगंज का सिद्धार्थ शर्मा, इल हाबाद के मुनि श्रीवास्तव,वाराणसी के धर्मेंद्र दिवाकर (सरगना का पति ) और शारदा नगर में रहने वाले शालू को गिरफ्तार कर लिया।
मकान के बाहर सपा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कानपुर ग्रामीण का बोर्ड लगा था जिस पर दीपक गुप्ता का नाम लिखा था।