फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against kidnap and murder in Gonda.

Gonda News: अपहृत सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक शव चौराहे पर रखकर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Thu, 18 Aug 2022 06:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Aug 2022 06:44 PM IST
सार

कौड़ियाघाट में अपहृत सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक की हत्या को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। उन्होंने शव रास्ते में रखकर जाम लगा दिया। हालांकि, प्रशासन द्वारा समझाने पर मान गए।

विज्ञापन
protest against kidnap and murder in Gonda.
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कौड़िया थाना क्षेत्र घुचुवापुर से तीन दिन पहले देर रात अपहृत सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक का हत्या कर फेंका गया शव बरामद होने के बाद नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय घुचुवापुर चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे,लेकिन बात नहीं बनी। लगभग एक घंटे के प्रदर्शन के बाद सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय व पूर्व प्रमुख दीनाराज मिश्रा के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन

 

बता दें कि जनपद बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ककरहा रानियापुर गांव निवासी राम सेवक तिवारी गन्ना सहकारी विकास समिति मैजापुर में गन्ना पर्यवेक्षक थे। वह वर्ष 2015 में गन्ना पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कौड़िया थाना क्षेत्र के घुचुवापुर कस्बे में भी उन्होंने एक आवास बना रखा था। जिसमें उनका बेटा प्रवीन कुमार तिवारी दुकान करता है। राम सेवक तिवारी दुकान की रखवाली के लिए हररोज रात में दुकान पर सोने आते थे। 15 अगस्त की रात करीब दस बजे वह खाना खाने के बाद दुकान पर पहुंचे। वहां से रात 11 बजे बजे खेत देखने के लिए गए थे। जहां पर उनका बेटा खेत की रखवाली कर रहा था। वहां बेटे से दुकान पर जाने के लिए बताकर निकले थे। मगर वह दुकान पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक उसके पिता के मोबाइल फोन से देर रात एक अनजान व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि उसके पिता का अपहरण कर लिया है। पिता की रिहाई के बदले 11 लाख रुपए फिरौती मांगी। प्रवीण कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की पड़ताल के दौरान बुधवार की देर शाम सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक का शव खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव के समीप सरयू नहर में बोरे में उतराता पाया गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खुलावाया तो उसमे शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण कुमार तिवारी ने शव की शिनाख्त पिता के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि हत्या के पीछे मोटिव क्या था, इसका पुलिस पता नहीं लगा पाई है। हत्या के पीछे जनपद समेत बहराइच जनपद में सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक के संपर्कों को खंगालने में जुटी है। शव रखकर प्रदर्शन के बाबत एसपी आलोक तोमर ने कहा परिजनों व ग्रामीणों को समझा दिया गया है। धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed