मौत बनकर दौड़ी सफारीः सड़क पर खून, घरों में चीखें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रईसजादे ने सड़क पर मौत का ऐसा खेल खेला कि दो घरों से उनका सहारा छिन गया।
शराब के नशे में अंधे एक रईस के बेटे ने वाहन का इंतजार कर रहे तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। घायलों में दो लोगों ने दम तोड़ दिया और एक की हालत नाजुक है।
इतना ही जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट कर रिवॉल्वर तान दी। आरोपी को गिरफ्तार कर सरोजनी नगर थाने में लाया गया है। एसआई और मृतक के भाई की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नादरगंज तिराहे के कुछ युवक सवारी का इंतजार कर रहे थे। ताराखेड़ा निवासी ये युवक मजदूरी करके वापसी कर रहे थे। कुछ ही देर में वहां तेज रफ्तार सफारी आ पहुंची। इस गाड़ी को प्रॉपर्टी डीलर चंद्रभान चला रहा था। शराब के नशे में चालक ने बेतरतीबी से गाड़ी चला रहा था।
शराबी ने पुलिस को भी नहीं बख्शा
युवक कुछ समझ पाते इससे पहले नशे में धुत चंद्रभान ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर पहले अखिलेश पुत्र मुनेश्वर, उम्र 19 साल को लगी जिसे वह बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
इसके बाद चालक ने रामसेवक (20), और रामकिशोर (18) को भी टक्कर मार दी। हादसे में घायल अखिलेश और रामसेवक की मौत हो गई जबकि रामसेवक गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती है।
सूचना मिलने पर एसआई वीरेंद्र सिंह ने इनोवा गाड़ी से चालक का पीछा करने की कोशिश की तो बेखौफ नशेबाज ने उन्हें भी टक्कर मार दी। आगे चलकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो चालक ने पुलिस के साथ हाथापाई की और इंस्पेक्टर पर रिवॉल्वर तान दी।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सरोजनीनगर थाने ले आई। मृतक के चचेरे भाई नरेश और सबइंस्पेक्टर की तहरीर पर चंद्रभान पर गैरइरादतन हत्या सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।