{"_id":"bdecf590aaf25a57dc6c9fdc5a5c1077","slug":"property-dealer-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं प्यार तो नहीं उसके मरने की वजह!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं प्यार तो नहीं उसके मरने की वजह!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर जान दे दी। फोन न उठने पर परिवार के लोगों ने अपार्टमेंट के गार्ड को देखने भेजा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम लिए भेज दिया और आत्महत्या की वजह तलाश में करने जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक हुसैनगंज स्थित ढींगरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 206 निवासी प्रॉपर्टी डीलर आमिर (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता अख्तर ने देर शाम उसे कई बार फोन किया।
विज्ञापन
कॉल रिसीव न होने पर अपार्टमेंट में तैनात सुरक्षागार्ड प्रेम प्रकाश को फोन कर देखने को कहा। प्रेम ने दरवाजा खटखटाते हुए कई आवाज लगाईं। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांका तो आमिर को फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
प्रेम ने पिता के साथ ही पुलिस को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। इंस्पेक्टर हुसैनगंज के अनुसार अब तक की तहकीकात से मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।