फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   probe in two petrol pumps in Lucknow.

पेट्रोल पंपों में फिर मिली गड़बड़ी, दो की डिस्पेंसर यूनिट सीज

Sun, 11 Jun 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
probe in two petrol pumps in Lucknow.
पेट्रोल पंपों पर मशीनों से छेड़छाड़ हुई - फोटो : amar ujala

लखनऊ में संचालित पेट्रोल पंपों पर घटतौली व मशीनों में की गई गड़बड़ी पकड़ने को अभियान के अंतिम दिन शनिवार को टीमों ने 20 पेट्रोल पंपों की पड़ताल की।

विज्ञापन


इस दौरान गोपरामऊ माल इलाके में संचालित हमारा पेट्रोल पंप पर जांच टीम को एक डिस्पेंसर यूनिट की सुरक्षा सील टूटी मिली।

जांच में पता चला कि डिस्पेंसर यूनिट के मशीन पार्ट के साथ बाहरी स्तर पर टैंपरिंग कर एक्स्ट्रा सोल्डरिंग की कोशिश हुई है। जांच टीम ने इसे रिमोट डिवाइस लगाने व निकाले जाने से जुड़ा गंभीर मामला मानकर पंप की चिह्नित डिस्पेंसर यूनिट को सीज कर दिया।
विज्ञापन


वहीं इससे जुड़े दोनों नोजिल से वितरण कार्य पर रोक लगा दी। एक अन्य टीम ने सीतापुर रोड स्थित श्री साई ऑटोमोबाइल्स पर जांच के दौरान एक डिस्पेंसर यूनिट की दोनों नोजिल की पल्सर यूनिट में अतिरिक्त फिटिंग व टैंपरिंग को पकड़ा। इस डिस्पेंसर यूनिट को भी सीज कर वितरण बंद कराने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी हुई 157 पेट्रोल पंपों की हड़ताल

probe in two petrol pumps in Lucknow.

कार्रवाई की जानकारी देते हुए एडीएम आपूर्ति आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि आठ दिन में शेष 157 पंपों की पड़ताल पूरी हो गई।

बताया कि जल्द ही गठित टीमों द्वारा आठ दिनों में की गई कार्रवाई की एक सम्मिलित जांच रिपोर्ट तैयार कर संस्तुति के साथ शासन को भेजी जाएगी।

एडीएम आपूर्ति ने बताया कि अगर विभागीय समीक्षा के दौरान किसी ऐसे पंप की कोई डिस्पेंसर यूनिट अथवा नोजिल यूनिट की पल्सर यूनिट सामने आती है जिसकी जांच नहीं हुई होगी तो तत्काल टीम भेजकर उसकी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed