{"_id":"5ad8e2794f1c1b320a8b5765","slug":"pradhan-shoot-fire-on-people-in-lucknow-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत लेकर पहुंचे लोगों पर प्रधान ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, एक महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत लेकर पहुंचे लोगों पर प्रधान ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, एक महिला की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट के हासेमऊ में बृहस्पतिवार रात वाहन से टक्कर लगने की शिकायत करने के लिए घर आए परिवार पर प्रधान राजकुमार उर्फ बउवा ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
गोलीबारी में 65 वर्षीय केवतना उर्फ कमला यादव की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रधान और पीड़ित परिवार के बीच पुरानी रंजिश है। हत्या का केस दर्ज कर प्रधान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रधान का गांव के ही रंजीत यादव से पुराना झगड़ा चलता है। रात करीब दस बजे प्रधान का ड्राइवर उनकी कार लेकर जा रहा था तभी रंजीत की बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन
रंजीत ने विरोध किया तो मौके पर तनातनी शुरू हो गई। रंजीत की मां केवतना उर्फ कमला, बेटा शक्तिमान, चाची रामलली और उनका बेटा अजीत घर से निकल आए और प्रधान से शिकायत की।
इस पर प्रधान भड़क गए और मारपीट करने लगे। दूसरे पक्ष से भी लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा गया। गुस्साए प्रधान ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियां लगने से रंजीत व उसके परिवारीजन लहूलुहान होकर चीखते हुए भागे। गांव में शोर और भगदड़ मच गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल लेकर भागे।
लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान केतवना की मौत हो गई। रामलली को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी तीनों का उपचार लोहिया अस्पताल में ही चल रहा है।
सूचना पाकर सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह और चिनहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाकाई लोगों ने बताया कि रंजीत और बउवा के बीच जमीन सहित अन्य मामलों को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है।
रंजीत ने बउवा के खिलाफ प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था जिसे लेकर कई बार तनातनी हो चुकी है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रधान के प्रधान के साथ ही उसके भाई नगर निगम के कर्मचारी जसकरन, मनोज, भगवती और शिवकरन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। प्रधान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।