फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pradhan's son died because of gambling.

प्रधान का बेटा जुए में हार गया जिंदगी

Sun, 26 Oct 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Oct 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
pradhan's son died because of gambling.

सरोजनीनगर में नटकुर गांव के पूर्व प्रधान लीलाराम कोरी के बेटे सुरेश कोरी (48) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर ही धान के खेत के किनारे पड़ा मिला। पास में शराब की बोतल और ताश की गड्डी पड़ी थी।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके से खून से सनी एक ईंट मिली है। परिवारीजन जुआ खेलने के दौरान झगड़े में हत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सुरेश गांव के बाहर एक बाग में झोपड़ी बनाकर रहता था।

बुधवार सुबह झोपड़े से 200 मीटर आगे धान के खेत की मेड़ पर उसका शव पड़ा मिला। सिर, चेहरे व हाथ-पैरों में चोट के निशान थे।

सूचना पाकर आई पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद जुआ के झगड़े में हत्या की आशंका जताई है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश गांजा और शराब का लती था।

उसके परिवार में पत्नी रामदुलारी सहित छह बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा सूरज, बेटी माला, प्रीति और लवकुश गांव में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed