{"_id":"60a89d4f8ebc3e36af2ec681","slug":"police-encounter-with-animal-smuggler-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार किया गया, सिपाही भी हुआ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल, गिरफ्तार किया गया, सिपाही भी हुआ जख्मी
Sat, 22 May 2021 11:32 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 May 2021 11:32 AM IST
सार
बाराबंकी जिले में पुलिस टीम व पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ पशु तस्कर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत टिकैतनगर पुलिस और स्वाट टीम के साथ पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तस्कर तौफीक अहमद घायल हो गया जबकि उसके तीन साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। वारदात में एक सिपाही भी घायल हुआ है। फरार हुए तस्करों की पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेतासराय की आम के बाग में पशु तस्कर तौफीक अहमद (35 वर्ष) पुत्र सगीर निवासी मगरवड़ा थाना टिकैतनगर अपने साथियों के साथ मौजूद था। जानकारी पर वहां पहुंची पुलिस टीम पर उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही इंद्रजीत यादव घायल हो गया।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में घायल हुए पशु तस्कर को उपचार हेतु सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया है। तौफीक के तीन साथी मौके से भागने में सफल रहे।
मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जारी बयान में कहा है कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तस्करों के मौजूद रहने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर कार्रवाई की गई है। एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन