{"_id":"bcec3a4e7dd0644b6fb4f39097214146","slug":"police-caught-cons","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बंटी-बबली तो ‘रियाल’ के नाम पर करते थे ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये बंटी-बबली तो ‘रियाल’ के नाम पर करते थे ठगी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के जालसाज बंटी-बबली ने विदेशी मुद्रा ‘रियाल’ का लालच देकर कई व्यापारियों से लाखों रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शिकायत पर पुलिस ने एक व्यापारी को चूना लगाने पहुंचे दोनों को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक काकोरी मुखराम यादव के मुताबिक, काकोरी कस्बा के ताड़तला गांव निवासी व व्यवसायी मो. अतीक ने सूचना दी कि बीते 24 सितंबर को दुकान पर एक 30 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवक आए।
दोनों ने अपना परिचय आसिफ और शन्नो के रूप में दिया। उन्होंने बताया कि वह खाड़ी देश से आए हैं। उनके पास भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा रियाल है। पैसों की जरूरत है, इसलिए रियाल बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि एक लाख के बदले 17 लाख रुपये कीमत के रियाल देंगे। झांसे में आकर मो. अतीक ने दोनों को ढाई लाख रुपये देकर 41 लाख कीमत के रियाल ले लिए। घर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
गड्डी में सिर्फ ऊपर-नीचे रियाल थे बाकी कागज के टुकड़े निकले। पुलिस ने मो. अतीक की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
इस बीच, मुखबिर ने खबर दी कि काकोरी कस्बे के हौदा तालाब मोहल्ला निवासी व्यवसायी मो. रिजवान के पास भी बंटी-बबली गए थे। उन्हें चार लाख के बदले 68 लाख कीमत के रियाल देने का वादा किया है।
यहां दोनों ने अपना नाम वाहिद व रेशमा बताया है। व्यवसायी ने बताया कि दोनों 26 सितंबर को आएंगे। इसके बाद सादी वर्दी में तैनात पुलिस ने शाम छह बजे वहां पहुंचे बंटी-बबली को दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान असम में गुवाहाटी के नालवाड़ी आमतला निवासी मो. आरिफ एवं रुकसार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खाड़ी देश का अबू बकर नाम का व्यक्ति उन्हें रियाल उपलब्ध कराता है। पुलिस अबू बकर की तलाश कर रही है।