फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police case is filed against 500 trainee constable

यूपीः 500 प्रशिक्षु दरोगाओं ने किया बवाल, दर्ज हुआ केस

Tue, 01 Mar 2016 11:47 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
police case is filed against 500 trainee constable

यूपी में उन्नाव में फतेहपुर चौरासी के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में रविवार की रात लगभग दो बजे तक प्रशासन हलाकान रहा। पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने और बवाल के आरोपी पांच सौ ट्रेनी दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मीडिया कर्मियों ने भी मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को एडीजी पुलिस ट्रेनिंग पूरे दिन केंद्र में डटे रहे। प्रशिक्षुओं ने सुबह नाश्ता और खाना भी नहीं खाया। दोपहर को एडीजी ने नाराज प्रशिक्षुओं से बात की और मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद प्रशिक्षुओं का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन


मालूम हो कि फतेहपुर चौरासी में काली मिट्टी स्थित शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में रविवार रात खाना खाने के बाद 125 प्रशिक्षु दरोगाओं को पेट दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग सेंटर में इलाज की समुचित व्यवस्था न होने और मरीजों को अस्पताल न भेजे जाने से नाराज प्रशिक्षु दरोगा केंद्र का ताला खोलकर सड़क पर उतर आए थे। एसपी और आरआई ने सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजना शुरू किया।

दरोगाओं ने मीडिया कर्मियों से की लूट और मारपीट

police case is filed against 500 trainee constable

प्रशिक्षु रात दो बजे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग जाम लगाए रहे। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया। कवरेज करने पर ट्रेनी दरोगाओं ने मीडिया कर्मी से मारपीट की जिसमें लूटपाट की शिकायत भी की गई है।

करीब पांच सैकड़ा ट्रेनी दरोगा के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी कोई कार्रवाई करने से कतराती रही।

उधर, उधर खाना खाने के बाद बीमार हुए सभी 125 ट्रेनी को रात में इलाज के बाद सोमवार सुबह अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। पीटीसी के एसपी और आरआई का विरोध कर रहे प्रशिक्षुओं ने सोमवार सुबह नाश्ता नहीं किया और दोपहर का खाना भी नहीं खाया।

दोपहर को एडीजी वीके मौर्य ने सभी नाराज प्रशिक्षु दरोगा से बात की और उनकी शिकायतें सुनी। एडीजी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed