फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested two men for gangrape and viral video

पकड़े गए व्हाट्सएप पर गैंगरेप का वीडियो डालने वाले

Thu, 02 Jul 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 02 Jul 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
police arrested two men for gangrape and viral video

चिनहट में बीए की छात्रा को नौकरी दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर रेप करने और वीडियो क्लिपिंग बनाने के आरोपी कौशल यादव व लवकुश मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ राम नरेश यादव का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त करके छानबीन की गई,लेकिन रेप की वीडियो क्लिप नहीं मिली।

विज्ञापन


पुलिस मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी कर रही है। एसओ ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मंगलवार रात ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

बुधवार दोपहर दोनों को फैजाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लवकुश और कौशल के मोबाइल फोन की पड़ताल की,लेकिन वीडियो क्लिप नहीं मिली। पूछताछ में भी आरोपियों ने वीडियो बनाने की बात से इन्कार किया है। हालांकि,पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामला गरमाने के बाद आरोपियों ने वीडियो क्लिप डिलीट कर दी है।

विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने किया था गैंगरेप

police arrested two men for gangrape and viral video

पीड़िता ने मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उसने कहा कि फॉरेंसिक जांच से वीडियो क्लिप रिकवर की जा सकती है। आरोपी कौशल पीड़िता की सहेली का भाई है।
बीती 15 जून को रिंग रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वह छात्रा को अपने साथ कार से ले गया था।

कार में उसका साथी लवकुश मौर्या भी था। छात्रा का आरोप है कि रास्ते में जंगल में कार रोककर दोनों ने उससे रेप किया और वीडियो क्लिप बना ली।

शिकायत पर आरोपियों ने वीडियो क्लिप सार्वजनिक करके बदनाम करने की धमकी दी। 27 जून को दोनों छात्रा के घर आए और छोटी बहन को साथ में लेकर आने का दबाव डाला। इसके बाद छात्रा ने पुलिस से शिकायत की।

गांव में भटकी पुलिस,पर नहीं मिली क्लिप

police arrested two men for gangrape and viral video

चिनहट पुलिस की एक टीम बुधवार को गांव में भटकती रही और कई युवकों से पूछताछ की,लेकिन फंसने के डर से किसी ने इसकी जानकारी नहीं दी। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस के डर से सबने अपने मोबाइल से रेप की वीडियो क्लिप डिलीट कर दी थी।

एसओ ने बताया कि पीड़िता ने काले रंग की एसयूवी से ले जाने का आरोप लगाया था। जबकि आरोपियों के पास एसयूवी है ही नहीं। एसओ का कहना है कि आरोपियों के पास कार है और गिरफ्तारी के वक्त उसी कार में थे। कार जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed