{"_id":"62b9a20d146d416d9b7793fd","slug":"police-arrested-three-smubblers-of-charas-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल से 60 लाख की चरस लेकर आ रहे तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahraich News: नेपाल से 60 लाख की चरस लेकर आ रहे तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा
Mon, 27 Jun 2022 05:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:56 PM IST
सार
बहराइच पुलिस ने 60 लाख रुपये की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
khairaghat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से चरस की तस्करी करने आ रहे तीन तस्करों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से भारी मात्रा में चरस व कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़े गए तीनों आरोपी चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। एसपी के निर्देश पर खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने मुखबिर का जाल बिछाया। मुखबिर से थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से चरस लेकर आ रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने एसआई संजय कुमार यादव व रामगोविंद वर्मा के नेृतत्व में टीेम मक्कापुरवा के पास भेजा। जहां पर तीन लोग आते हुए दिखाई पड़े। टीम ने रोका तो वह भागने लगे।
विज्ञापन
टीम ने दौड़ाते हुए घेराबंदी की और हिरासत में लेकर तलाशी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान एक किलो १०० ग्राम चरस, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व नगदी रूपया बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के चिड़ीमारनपुरवा गांव निवासी मिश्री, गुड्डू व विक्रम के रूप में हुई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। तीनों को जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है।