फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested three people for making fake money.

खुलासा: घर में ही छाप चुके थे 15 लाख रुपये, धरे गए

Tue, 23 Sep 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Tue, 23 Sep 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
police arrested three people for making fake money.

राजधानी से सटे शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में मंगलवार रात जाली नोट बनाने का छापाखाना पकड़ा गया। पुलिस ने 27 हजार रुपये के जाली नोट के अलावा प्रिंटर, स्कैनर, 14 कार्टेज, स्केल, कटर व सादे कागज बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार तीन लोगों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक, सात मोबाइल, 10 सिमकार्ड भी मिले हैं। क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने बताया कि यहां से तैयार जाली नोट आसपास के जिलों में खपाए जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बुधवार को बताया कि क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात बंकी रेलवे क्रॉसिंग के पास से सुमित पांडेय उर्फ मिताली, फिरोज व रिजवान सभी निवासी कस्बा बंकी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक घर से जाली नोट बनाने के उपकरण, प्रिंटर, स्कैनर, 14 कार्टेज, स्केल, सादा कागज व पांच बाइकें बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार के अर्द्घनिर्मित नोट मिले

police arrested three people for making fake money.

आरोपियों के पास से 71 सौ रुपये के पूर्ण निर्मित व 20 हजार रुपये के अर्धनिर्मित जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बंकी के चमरही मोहल्ला में महफूज का घर में किराए पर लिए थे और वहीं पर जाली नोट तैयार कर आसपास के जिलों लखनऊ, सीतापुर, फैजाबाद, गोंडा आदि में खपाते थे।

बरामद बाइकों में से तीन लखनऊ से चोरी की गई थीं व दो बाराबंकी के रामनगर व मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं। आरोपी चोरी की बाइकों से जाली नोट सप्लाई करते थे और चेकिंग के दौरान  बाइक छोड़कर भाग जाते थे, जिससे पुलिस को सिर्फ चोरी की बाइक ही मिल सके और वे लोग साफ बच जाएं।

अब तक खपा चुके 15 लाख के जाली नोट

जाली नोट बनाने के आरोपी एक कार्टेज से करीब एक हजार जाली नोट बनाते थे। ऐसे में बरामद सभी 14 कार्टेज से 14 हजार जाली नोट बनाने की तैयारी कर रहे थे जिसमें सौ, पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने बताया कि अब तक वह करीब 15 लाख रुपये के जाली नोट खपा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed