फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested goons who looted a businessman in Balrampur.

बलरामपुर: कपड़ा व्यवसाई से डेढ़ लाख की चैन व 52 हजार रुपये लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Sun, 16 Jan 2022 11:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jan 2022 11:38 AM IST
सार

बलरामपुर में एक कपड़ा व्यवसाई से डेढ़ लाख रुपये सोने की चैन और 52 हजार रुपये लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है।

विज्ञापन
Police arrested goons who looted a businessman in Balrampur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के जुआ थान मार्ग पर गोंडा शहर के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी कपड़ा व्यवसाई अर्जुन गुप्ता से डेढ़ लाख कीमत वाली सोने की चैन और करीब 52230 रुपये की नकदी कार सवार बदमाशों ने लूट ली।

विज्ञापन


बलरामपुर से वसूली कर वापस कार से लौटने वाले अर्जुन गुप्ता को बदमाशों ने अपनी कार से ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने अर्जुन गुप्ता के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया और सारा सामान लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। लूट की घटना कर भाग रहे बदमाशों को रविवार सुबह पुलिस ने राजापुर भरिया जंगल के पास मुठभेड़ में धर दबोचा है। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में शामिल मुख्य आरोपी अनिल पहले अर्जुन गुप्ता की कार चलाता था शनिवार को उसी ने अपने चार साथियों के साथ रेकी कर घटना को अंजाम दिया। सभी बदमाश गोंडा शहर व उसके आसपास के रहने वाले हैं।


पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई चेन नकदी व तमंचा कारतूस बरामद कर लिया है। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली बलरामपुर नगर कोतवाली के कोतवाल संजय दुबे के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है। घटना के कुछ घंटे बाद ही बदमाशों को पकड़ना और लूट का माल बरामद करने के लिए एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed