{"_id":"6689b8c375ca82e29446d8db3bf5f6a8","slug":"phoenix-mall-of-directors-of-the-millions-of-looted-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल के निदेशकों ने ही लूट लिया तीन करोड़ का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल के निदेशकों ने ही लूट लिया तीन करोड़ का माल
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 May 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीनिक्स मॉल के निदेशक प्रियंक तायल, उपनिदेशक अभिषेक आनंद और मैनेजर सुमित जलोटा के खिलाफ चुलबुली ब्रांड के शोरूम से तीन करोड़ का माल लूटने के आरोप में कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मेसर्स गुरुदेव इंटरनेशनल की प्रोपराइटर व नई दिल्ली निवासी निधि मिश्रा के देश के कई हिस्सों में चुलबुली के नाम से शोरूम हैं।
बीते दिनों निदेशकों से विवाद के बाद वह एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
पीड़िता ने डीआईजी नवनीत सिकेरा से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने एफआईआर के आदेश दिए। निधि नई दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित एक अपार्टमेंट में रहती हैं।
विज्ञापन
राजधानी में फीनिक्स मॉल और सहारा गंज में चुलबुली ब्रांड के नाम से उनके शोरूम हैं, जहां महिलाओं और बच्चों के कपड़े बिकते हैं। फीनिक्स मॉल में उनका शोरूम तीसरे फ्लोर पर स्थित दुकान संख्या टी-17 में है।
विज्ञापन
बकौल निधि, किराएदारी के विवाद के चलते प्रियंक तायल, अभिषेक आनंद और सुमित जलोटा ने उनके कर्मचारियों से बीती 27 मार्च को शोरूम की चाबियां ले लीं।
आरोप है कि फीनिक्स मॉल के निदेशकों ने कर्मचारियों को भगाते हुए शोरूम लॉक कर दिया। जानकारी पाकर निधि ने प्रियंक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
निधि प्रियंक से मिलने फीनिक्स मॉल आईं, पर उन्हें भीतर नहीं घुसने दिया गया। इस पर निधि ने 28 मार्च को फीनिक्स मॉल के मैनेजर सुमित को ईमेल भेजा, लेकिन जवाब नहीं मिला।
बकौल निधि, दो मई को जिला जज ने एडवोकेट कमिश्नर जगदेव की नियुक्ति कर शोरूम दुकान का निरीक्षण कर उसकी इनवेंट्री बनाने के आदेश दिए।
15 मई को कोर्ट कमिश्नर के साथ वह शोरूम पहुंचीं तो वहां कोई सामान नहीं था। शोरूम साफ देखकर निधि के होश उड़ गए।
उन्होंने कहा कि फाल्स सीलिंग, शोकेस, 50 लाख रुपये की कीमत की फ्लोरिंग, क्लस्टर, लाइट सब गायब थी। डेढ़ करोड़ का सामान व 75 लाख रुपये की कीमत का फर्नीचर व कंप्यूटर भी गायब थे।
निधि का कहना है कि कोर्ट में वाद दाखिल करने और उसके पक्ष में आदेश होने की जानकारी पाकर प्रियंक तायल, अभिषेक आनंद और सुमित जलोटा ने आपराधिक षड्यंत्र कर उनकी अनुमति के बगैर शोरूम का ताला खोला।
सवा दो करोड़ का सामान लूट लिया। उन्होंने कहा कि तीनों ने मिलकर कुल तीन करोड़ का नुकसान पहुंचाया है।