फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one smuggler arrested with one crore rupees charas in balrampur.

Balrampur News: एक करोड़ रुपये की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को इनाम

Sat, 27 Aug 2022 04:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Aug 2022 04:28 PM IST
सार

बलरामपुर में पुलिस ने एक तस्कर को करीब एक करोड़ रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
one smuggler arrested with one crore rupees charas in balrampur.
बरामद चरस और तस्करों के साथ एसपी राजेश कुमार सक्सेना व पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक तस्कर को सात किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। वह भारत नेपाल बार्डर से सटे जंगल के पगडंडी से होते हुए आ रहा था।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर अवैध ड्रग्स एवं अवैध शराब व हुक्काबार की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  बलरामपुर जिले की कोतवाली जरवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र से अभियुक्त राज विश्वकर्मा पुत्र दयामन निवासी ककरवा नाका गांव पालिका राजपुर थाना सीरिया जनपद दांग, राष्ट्र नेपाल को 7.967 किग्रा. चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी भारत नेपाल बार्डर से सटे जंगल के पगडंडी रास्ते से होते हुए बघेल खंड चौराहे की तरफ से आ रहा था। शक होने पर पुलिस द्वारा रोककर उसकी तलाशी ली गई जिससे उसके पीठ पर लदे पिट्ठू बैग में रखी चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed