{"_id":"6011a47a0e7ba15801106957","slug":"one-more-chinese-citizen-arrested-in-doubtful-money-tran","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध लेन-देन में एक और चीनी नागरिक गिरफ्तार, मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध लेन-देन में एक और चीनी नागरिक गिरफ्तार, मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार
Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने प्री-एक्टिवेटेड सिम के जरिये ऑनलाइन खाता खोलकर पैसों की हेराफेरी के मामले में एक और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुन जी यिंग को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्री एक्टिवेटेड सिमकार्ड से ऑनलाइन बैंक खाते खोलने और फिर बड़ी रकम इधर से उधर करने के मामले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें तीन चीनी नागरिक हैं। यिंग के वीजा की अवधि इसी माह समाप्त हुई है। पूर्व में पकड़े गए दोनों चीनी नागरिक यिंग को सिम उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन
यिंग गुरुग्राम स्थित एक होटल के चीनी मालिकों पति-पत्नी के कहने पर दूसरे चीनी नागरिकों को उक्त नंबरों पर आए व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन के ओटीपी बताता था। यिंग वीचैट के जरिये जिनको ओटीपी उपलब्ध कराता था उनमें से अधिकांश चीन में ही रहते हैं। चीन में व्हाट्सएप प्रतिबंधित है। ऐसे में इन नंबरों को किसी अन्य देश में चलाए जाने की आशंका है। ये नंबर कहां चल रहे हैं इसकी जानकारी यिंग को भी नहीं है।
विज्ञापन