फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One injured and two arrested after police encounter in Raebareli.

Police Encounter: मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग

Sun, 07 Aug 2022 10:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 Aug 2022 10:38 AM IST
सार

रायबरेली में पुलिस व बदमाशों की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया व उसके दो अन्य साथी गिरफ्तार हो गए।

विज्ञापन
One injured and two arrested after police encounter in Raebareli.
बदमाश से उसका हालचाल लेती पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इनके पास से लूट के 11 मोबाइल, नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। शहर के एक कब्रिस्तान के पास यह मुठभेड़ तब हुई, जब बदमाश बाइक से जा रहे थे और पुलिस को देख कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशो के पास से लूट के 11 मोबाइल फोन, 9500 रुपये नकद, 3 पर्स, एटीएम कार्ड, चोरी की पल्सर बाइक समेत 2 तमंचे व कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed