{"_id":"6051c3bc4fa5f81a251238ca","slug":"one-died-and-anothre-injured-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: खेत में लगे कंटीले तार के करंट की चपेट में आने से भाई की मौके पर मौत, बहन झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: खेत में लगे कंटीले तार के करंट की चपेट में आने से भाई की मौके पर मौत, बहन झुलसी
Wed, 17 Mar 2021 02:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसी बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिले के मेटकुहा गांव में बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मासूम की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के मेटकुहा गांव निवासी आठ वर्षीय मुन्नी देवी पुत्री रामसमुझ अपने छोटे भाई सात वर्षीय आकाश के साथ घर से खेत में लगे मटर तोड़ने के लिए निकली हुई थी। जानवरों से फसल को बचाने के लिए पड़ोसी ने अपने खेत में कंटीले तार बिछाए हुए थे और उसमें करंट दौड़ा दिया था। करंट की चपेट में भाई-बहन आ गए।
विज्ञापन
भाई की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल बालिका को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए भेजवाया और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन