{"_id":"90a90d9ffc83058e6840b817d0e15938","slug":"on-line-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उड़ा लिए आठ हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उड़ा लिए आठ हजार
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 08 Jan 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जालसाज ने जरदोजी का काम करने वाले युवक को मंगलवार सुबह फोन किया।
विज्ञापन
खुद को एसबीआई का सर्वेयर बताकर उसकी बहन के एटीएम कार्ड का नंबर मालूम किया और चंद मिनट बाद खाते से आठ हजार रुपये उड़ा लिए।
रकम निकलने का मैसेज मिलने से चौंके भाई-बहन ने बैंक मैनेजर से शिकायत की। कोई नतीजा न निकलते देख पुलिस को तहरीर दी है।
मलिहाबाद के मोहल्ला गल्लामंडी निवासी व जरदोजी का काम करने वाले रियाज अहमद उर्फ राजू के मोबाइल पर सुबह 10:30 बजे एक कॉल आई।
फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का सर्वेयर बताकर बैंक अकाउंट व एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। राजू ने कहा कि अकाउंट उसका नहीं है।
बहन ने एसबीआई में खाता खुलवाने के दौरान उसका मोबाइल नंबर लिखाया था। इसके साथ राजू ने बहन को मोबाइल थमा दिया।
कॉल करने वाले ने खाता संचालन संबंधित बातचीत के दौरान शीबा से एटीएम कार्ड का नंबर मालूम कर लिया। अच्छी सेवाओं का दावा करते हुए फोन काट दिया।
बीस मिनट बाद मोबाइल पर एक एसएमएस आया। इससे पता चला कि शीबा के खाते से आठ हजार रुपये निकाले गए हैं।
हैरत में पड़े भाई-बहन ने आननफानन में बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से शिकायत की। उन्होंने कोई कार्रवाई करने में असमर्थता जता दी।
इस पर शीबा और राजू ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एटीएम कार्ड बंद कराने की सलाह दी। जालसाज का पता लगाने के लिए मामला साइबर क्राइम सेल को भेजा जा रहा है।