{"_id":"0bb78af57c381809a9614aaef47201a4","slug":"nonestop-cyber-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और खाते से उड़ाए चार लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और खाते से उड़ाए चार लाख रुपये
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजों ने इंटरनेट के जरिए राजस्थान-उत्तर प्रदेश कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन के खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए। एसोसिएशन की अध्यक्ष ने कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान-उत्तर प्रदेश कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन का कैंट रोड स्थित फैडरल बैंक में अकाउंट है। एसोसिएशन की अध्यक्ष सिस्टर कैथिया ने वित्तीय वर्ष समाप्त होते देख खाते का ब्यौरा चेक किया।
विज्ञापन
चार लाख रुपये होने पर बैंक अधिकारियों से तहकीकात की। पता चला कि एसोसिएशन के खाते से इंटरनेट के जरिए रकम स्थानांतरित की गई है। इस पर कैसरबाग कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि जालसाज ने नेट बैंकिंग का कोड या अन्य गुप्त जानकारी जुटाने के बाद रकम उड़ाई है,जबकि सिस्टर कैथिया का कहना है कि उन्होंने किसी को एसोसिएशन के खाते से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी।
पुलिस ने बैंक से उन खातों का ब्यौरा तलब किया है,जिनमें रकम स्थानांतरित की गई। साथ ही साइबर क्राइम सेल की मदद से उस कंप्यूटर का पता लगाने की कोशिश जारी है जिसे इंटरनेट से रकम उड़ाने में इस्तेमाल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इसी तरह जालसाजों ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल बैजनाथ सिंह के एसबीआई की हजरतगंज शाखा में खाते से 17 हजार रुपये उड़ाए थे।