फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nigerian got arrested with fake visa in lucknow airport.

फर्जी वीजा से दुबई जा रहा नाईजीरियाई गिरफ्तार, छह साल से भारत में अवैध रूप से रह रहा था

Sat, 16 Jun 2018 01:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Nigerian got arrested with fake visa in lucknow airport.
नाईजीरियाई युवक - फोटो : amar ujala

फर्जी वीजा-पासपोर्ट के सहारे दुबई जाने की कोशिश कर रहे नाइजीरियाई को एमीग्रेशन अफसरों ने शुक्रवार दोपहर अमौसी एयरपोर्ट पर दबोच लिया। फर्जी वीजा से विदेश जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इंटेलीजेंस ब्यूरो और स्थानीय खुफिया टीमें देर रात तक पीटर से पूछताछ करती रहीं। उसके खिलाफ सरोजनीनगर थाने में पासपोर्ट अधिनियम की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हवाई अड्डा चौकी प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक ने बांग्लादेश की किसी महिला के वीजा का नंबर लेकर फर्जी पासपोर्ट व वीजा तैयार किया और उस पर अपनी फोटो लगाकर लखनऊ से दुबई जा रही एयर इंडिया की दोपहर 2.50 बजे की फ्लाइट (आईएक्स 193) का टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट पर औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान एमीग्रेशन पर उसके वीजा के फर्जी होने का खुलासा हुआ। उसके पास से 11 फोन व दो लैपटॉप मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां तलाश रहीं कई सवालों के जवाब
नाइजीरियाई पीटर 6 साल में देश में कहां-कहां रहा? अपनी पहचान के लिए किसकी आईडी इस्तेमाल की? आजीविका के लिए क्या करता था? बांग्लादेशी महिला के वीजा नंबर पर फर्जी वीजा कैसे तैयार किया? लखनऊ कब आया और कहां रुका था? उसकी मदद करने वाले कौन लोग थे? खुफिया एजेंसी इन सवालों के जवाब तलाश रही हैं।

2012 में आया था भारत

Nigerian got arrested with fake visa in lucknow airport.
डेमो इमेज

नाइजीरियन आइरे पीटर सक्सेस छह साल से भारत में रह रहा था। हवाई अड्डा चौकी ने बताया कि आइरे पीटर सक्सेस वर्ष 2012 में भारत आया था। उसका वीजा स्टडी था अथवा टूरिस्ट? इस बारे में जानकारी की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आइरे पीटर के वीजा की अवधि उसी वर्ष (2012) खत्म हो गई थी। इसके बाद उसने नाइजीरियन दूतावास या पुलिस को सूचना नहीं दी और छिपकर भारत में रहने लगा।

हवाई अड्डा चौकी के प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को फर्जी पासपोर्ट के सहारे दुबई जाने की कोशिश कर रहे पीटर को अमौसी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। मामले की जानकारी पाकर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और नाइजीरियाई नागरिक को थाना ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि दुबई से दूसरी फ्लाइट से उसे नाइजीरिया जाना था।

फिलहाल, आइरे पीटर के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है। बातचीत के दौरान पुलिस और खुफिया टीमें भाषा की समस्या से जूझती रहीं। शनिवार को दुभाषिए की मदद से आगे की जानकारी हासिल करने की बात पुलिस ने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed