फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   newly married lady comitts suicide

पति को भेजा SMS और वह 'जिंदगी से दूर चली गई'

Wed, 09 Jul 2014 09:13 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
newly married lady comitts suicide

राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में एक नवविवाहिता ने एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर पति को मंगलवार दोपहर एसएमएस भेजा और पंखे से दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन


भोपाल की रहने वाली महिला की दो महीने पहले शादी हुई थी। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

एसओ तालकटोरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक के एक मकान में किराए पर रहने वाले एचडीएफसी बैंक के डिप्टी मैनेजर अभिषेक कुमार की पत्नी प्रीति शर्मा (25) ने दोपहर में अपने कमरे में पंखे से फंदा कसा और फांसी लगा ली।
विज्ञापन

आनन-फानन में पति आया घर

newly married lady comitts suicide

इससे पहले उसने 12:45 बजे पति को एसएमएस भेजा था कि वह उसकी जिंदगी से बहुत दूर जा रही है।

इस पर अभिषेक ने प्रीति का नंबर डॉयल किया। कॉल रिसीव न होने पर आननफानन में घर पहुंचा। पत्नी को आवाज दी। भीतर से बंद कमरा न खुलने पर मकान मालिक की बेटी को बुलाया।

खिड़की से झांकने पर पता चला कि प्रीति का शव बेड के ऊपर लगे पंखे से कसे दुपट्टे के फंदे से लटका है। अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी।

एसआई राजकुमार पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोलकर शव फंदे से उतारा। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ कमरे की तलाशी ली।

सुसाइड मिला

newly married lady comitts suicide

वहां एक सुसाइड नोट मिला। उसमें प्रीति ने लिखा था कि वह अपने पति के साथ रहती थी। स्वेच्छा से आत्महत्या कर रही है। किसी को परेशान न किया जाए।

पुलिस ने मकान मालिक के परिवार व अभिषेक से तहकीकात की तो पता चला कि नाश्ता बनाने को लेकर मंगलवार सुबह पति-पत्नी में झड़प हुई थी। इसके बाद अभिषेक सुबह नौ बजे लंच बॉक्स लेकर ऑफिस चला गया था।

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह ऋषिकेश का रहने वाला है और दो महीने पहले भोपाल निवासी प्रीति से उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से पति-पत्नी राजाजीपुरम में रह रहे थे।

पुलिस ने प्रीति के मायके वालों को फोन करके खुदकुशी की सूचना दी है। एसओ का कहना है कि मायके वालों के आने पर अन्य जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed