{"_id":"607a872e8ebc3e590f3cf9f5","slug":"newly-married-girl-found-dead-in-home-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: घर में तख्त पर मृत हालत में मिली नवविवाहिता, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: घर में तख्त पर मृत हालत में मिली नवविवाहिता, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन
Sat, 17 Apr 2021 12:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:28 PM IST
सार
दामाद ने फोन कर पत्नी अर्चना के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। सूचना पाकर आनन-फानन में मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ है और ससुराल के सभी लोग भाग गए हैं।
विज्ञापन
मृतका अर्चना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में एक घर में शनिवार सुबह एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के तख्त पर पड़ा हुआ पाया गया। दामाद द्वारा सूचना पाकर लड़की के परिजन जब तक ससुराल पहुंचते ससुरालीजन शव छोड़कर भाग चुके थे। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, सफदरजंग थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी रामस्वरूप वर्मा ने अपनी बेटी का विवाह 10 दिसंबर को 5 माह पूर्व ही ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर के अमित वर्मा पुत्र अनिल वर्मा से किया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह दामाद अमित वर्मा ने फोन कर पत्नी अर्चना (21) के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। सूचना पाकर आनन-फानन में मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ है और ससुराल के सभी लोग भाग गए हैं।
विज्ञापन
मृतका के पिता रामस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैग और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने पीट पीट कर बेटी को मार डालने के साथ दहेज हत्या का आरोप लगाया है।