{"_id":"1fe1ef8c6eed5982d1d62aed35927edb","slug":"new-kidnapping-gang-emerging-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नया गैंग, पुलिस को पहली वारदात में किया फेल!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में नया गैंग, पुलिस को पहली वारदात में किया फेल!
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 05 Sep 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक नया गैंग उभर रहा है, जिसकी महारथ बताई जा रही है किडनैपिंग।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसने पहली ही वारदात में यूपी पुलिस को ढेर कर दिया है।
इसकी तस्दीक की है हाल ही में हुई एक किडनैपिंग की वारदात ने।
पिछली 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक झोलाछाप डॉक्टर भवानी प्रसाद तिवारी का अपहरण कर इस गैंग ने सनसनी फैला दी थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को शुरुआत में हल्के में लिया। इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा मंगलवार को।
जिस मामले को पुलिस नाटक बता रही थी और कहा जा रहा था कि डॉक्टर खुद कहीं गायब हो गया है, उसकी किडनैपिंग एक नए गैंग ने की थी। इसका खुलासा मंगलवार को हुआ, जब डॉक्टर की पत्नी ने 10 लाख की फिरौती देकर अपने पति को गैंग के कब्जे से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यूपी पुलिस की एसओजी टीम, क्राइम ब्रांच और मलिहाबाद पुलिस इस पूरे मामले पर नजर तो गड़ाए हुए थी, लेकिन उसके हाथ कुछ भी न लग सका। पहली बार पुलिस जाल बिछाए बैठी रही और गैंग फिरौती लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग को पकड़ने की जगह उल्टा पीछा किया डॉक्टर का और फर्रुखाबाद के सुंदरबन स्थित अल्लानगर से पांच किलोमीटर दूर जाकर उसे रोक पाई। पूछताछ में डॉ. भवानी प्रसाद तिवारी ने बताया कि गैंग के दो लोग उसे उठाकर ले गए थे।
पुलिस से ज्यादा गैंग के वादे पर एतबार
भवानी ने यह भी बताया कि उसे दो दिन तक कुछ भी खाने को नहीं दिया गया, हालांकि गिरोह के दोनों ही सदस्य उसके परिवार से लगातार बात कर रहे थे। परिवार को भी पुलिस से ज्यादा भरोसा था गैंग के वादे पर, तभी उसने पुलिस को सारी जानकारी नहीं दी और फिरौती की रकम देकर अपने पति को छुड़ा लिया।
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में एक तरफ जहां पुलिस को इस नए गैंग के मंसूबों का डर है, तो यह पोल भी खुल गई है कि पुलिस की सर्विलांस कितनी कमजोर है।