{"_id":"5b912bc9867a557e824cec63","slug":"new-born-baby-thrown-on-road-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को तौलिए में लपेटकर फेंका सड़क के किनारे, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात को तौलिए में लपेटकर फेंका सड़क के किनारे, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत रामगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह एक गुमटी के पीछे नवजात बालक की पत्थर से दबी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रामगंज मोहल्ले के रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे दाहिने एक गुमटी के पीछे कुत्ते को मंडराते हुए देख सुबह टहलने के लिए लोगों ने पहुंचकर वहां देखा तो एक नवजात बालक की लाश तौलिए में लपेटकर पत्थर से दबा कर रखी गई थी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जहां प्रभारी डॉक्टर इंद्रजीत वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मासूम की हत्या के आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन