फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   neighbour kills a man in lucknow.

पत्नी को ‘गलत काम’ से रोका तो मिली दर्दनाक मौत

Wed, 24 Dec 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Dec 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
neighbour kills a man in lucknow.

एक व्यक्ति को पत्नी को गलत काम के लिए फटकारने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। भौरा खुर्द गांव में रामफेर नाम के एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों ने मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


नगराम पुलिस ने गांव भौरा खुर्द के रामफेर की हत्या के मामले पड़ोसी व उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। पत्नी से संबंधों के विरोध और लेनदेन के विवाद में पड़ोसी ने दो साथियों की मदद से वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन


एसओ नगराम दिनेश सिंह ने बताया कि रामफेर की हत्या के मामले में कॉल डिटेल व संदेह के आधार पर उसके पड़ोसी चंदन पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

काफी टालमटोल के बाद चंदन ने हत्या के राज उगलने शुरू किए। रामफेर की पत्नी से चंदन के करीबी संबंध थे। छह महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर रामफेर ने फटकार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के नाम पर किए थे 40 लाख रुपये

neighbour kills a man in lucknow.

चंदन के घर आने पर रोक लगाने के साथ वह पत्नी पर भी नजर रखने लगा था। इसी बीच चंदन ने नजदीकी बनाने के लिए रामफेर की जमीन अपने परिचित शिवकुमार पाल को दिलाई।

कमीशन के 40 हजार न देने पर शिवकुमार अक्सर चंदन से तगादा करता था। रामफेर ने रकम देने से इन्कार कर दिया था। चंदन को पता था कि रामफेर ने 80 लाख में जमीन बेचने के बाद 40 लाख रुपये पत्नी के खाते में जमा कराए हैं।

शेष रकम से जमीन व अन्य सामान खरीदने के साथ खर्च कर रहा है। उसे अंदेशा हुआ कि पत्नी से संबंधों को लेकर नाराज रामफेर ने किसी अपराधी को उसकी हत्या के लिए सुपारी देने की तैयारी की है।

इस पर चंदन ने रामफेर को ठिकाने लगाने की तैयारी कर डाली। चंदन ने कुबूला कि उसने निगोहां के गांव गड़रियनपुरवा निवासी अपने रिश्तेदार सुरेश पाल व राजकुमार को रामफेर की हत्या के लिए राजी किया।

साजिश के बाद ऐसे की हत्या

neighbour kills a man in lucknow.

दोनों साथियों को साथ लेकर चंदन ने शनिवार को बाइक से जा रहे रामफेर को रास्ते में रोका। उसे गांव बरकतनगर ले जाकर शराब खरीदी। इसके बाद खुजौली में चारों लोगों ने शराब पी। नशा चढ़ने पर रामफेर घर लौटने लगा। वह लोग भी साथ में ही चल दिए। गांव के पास पुलिया पर इन लोगों ने गांजा की चिलम तैयार की और पुलिया के नीचे बैठकर रामफेर को भी चिलम पिलाई।

इस दौरान सुरेश ने अपना मफलर रामफेर के गले में डालकर फंदा कस दिया। गला घोंटने के बाद तीनों ने रामफेर का शव थोड़ी दूर स्थित जंगल में ले जाकर फेंका और वहीं उसकी बाइक भी डाल दी।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने सुरेश व राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण हबीबुल हसन व सीओ मोहनलालगंज राजेश यादव ने भी तीनों आरोपियों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed