फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ND tiwari Convoy hit by car

एनडी तिवारी के काफिले से टकराई महिला डॉक्टर की कार

Mon, 25 Nov 2013 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
ND tiwari Convoy hit by car

हजरतगंज में रविवार रात पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के काफिले की गाड़ी से एक महिला डॉक्टर की कार टकरा गई।

विज्ञापन


इससे भड़के पूर्व सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने धुनाई के बाद कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।

पढ़ें- इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा


व्यस्त सड़क पर हुई घटना के चलते देखते ही देखते जाम लगने लगा। पुलिस महिला डॉक्टर और उसके चालक को कोतवाली ले गई। हालांकि लिखित शिकायत न मिलने के चलते उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक रात करीब साढ़े सात बजे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का काफिला हजरतगंज से महानगर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- लाउंज में की लड़की से छेड़छाड़, हुई मारपीट

सिकंदराबाग चौराहे पर काफिले के अचानक रुकने से पीछे की गाड़ी से एक कार टकरा गई। इससे भड़के सुरक्षाकर्मी उतरे और कार चालक को पीटने लगे।

इस दौरान कार सवार महिला डॉक्टर ने रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उसकी एक नहीं चली।

आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस कार समेत चालक और डॉक्टर को कोतवाली ले गई। सीओ ने पूरे मामले की जानकारी और शिकायत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया।

क्राइम की खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed