{"_id":"6cbeac2af0de0e26d9b85e70d5ac0662","slug":"murder-of-labourer-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह 20 साल बाद लौटा और काट डाला दुश्मन को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह 20 साल बाद लौटा और काट डाला दुश्मन को
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज में रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात एक मजदूर की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। आसपास सो रहे लोगों के शोर मचाने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीतापुर निवासी मुन्ना (55) दो हफ्ते से छोटे बेटे अंकित (18) के साथ गोसाईंगंज के घुसवल कला गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात मुन्ना बेटे अंकित व अन्य साथी मजदूरों शिवपूजन, श्रीकिशन, लालता, अंसारी, लल्लन, गुड्डू के साथ ही मौरंग के ढेर पर चादर बिछाकर सो रहा था।
मुन्ना ने कंबल ओढ़ रखा था। रात करीब ढाई बजे अंगोछे से चेहरा ढके तीन लोग आए और टार्च से सो रहे लोगों को चेहरा देखने लगे।
कंबल हटाकर मुन्ना का चेहरा देखते ही दो युवकों ने धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया।
मुन्ना को संभलने तक का समय नहीं मिल सका। सिर, चेहरे, गर्दन, पीठ व हाथ-पैर पर ताबड़तोड़ वार कर हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
आसपास सो रहे लोगों के शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। अंकित ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर वारदात की सूचना दी।
मौके पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस की पूछताछ में अंकित ने सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र स्थित रुकनापुर गांव निवासी रज्जन और पुज्जन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया कि रज्जन और पुज्जन को पहचान लिया था, जबकि तीसरे का चेहरा नहीं देख सका। अंकित के अनुसार करीब बीस साल पहले रज्जन के पिता की हत्या हुई थी, जिसमें उसके पिता मुन्ना का नाम आया था।
इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। एसो राम बाबू यादव ने कहा कि वारदात गांव की रंजिश में हुई है। मृतक के बेटे अंकित से मिली जानकारी के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अंकित ने बताया कि मां ज्ञानमती, बड़े भाई राकेश और सुदान के अलावा बहन रीता गांव में रहती है। बड़ी बहन सुनीता की शादी हो चुकी है।