{"_id":"66eaa9704f39402c8e943797dfa813f5","slug":"murder-of-history-sheeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की सुपारी लेने के शक में मारा गया आशीष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की सुपारी लेने के शक में मारा गया आशीष
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्रा और उसके साथी रोहित शुक्ला को उसके ही करीबियों ने मामूली सी बात पर मार डाला। पुलिस ने इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए इलाहाबाद के दो वकीलों सहित चार लोगों को सोमवार को दबोच लिया।
विज्ञापन
हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार इलाहाबाद का एक चर्चित वकील है। आशीष के गैंग से किनारा करने की कोशिश उसके साथियों को पहले ही नागवार गुजर रही थी।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान चोरी-छिपे इलाहाबाद आते-जाते आशीष ने एक दिन दोस्तों के साथ महफिल सजाकर बैठा था।
सूत्रों के मुताबिक पुराने दिनों की बात चली तो आशीष ने नशे की हालत में गैंग के किसी सदस्य को जान से मार देने की बात कही।
बताते हैं कि वहां आशीष के गैंग से जुडे़ पुराने साथी भी थे। आशीष की कही बात उन्होंने पुराने साथी को बताई। साथी से कहा गया कि किसी ने आशीष को तुम्हारी सुपारी दी है।
विज्ञापन
इसके बाद आशीष की हत्या का ताना-बाना बुना गया। सूत्रों ने बताया कि दूबे ने अपने एक साथी वकील की सहायता से दो शूटरों को आशीष की हत्या का ठेका दिया।
पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। देर रात तक चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के सफेदपोश हिस्ट्रीशीटर से करीबी संबंध हैं। पुलिस सफेदपोश और आशीष की हत्या में पकड़े गए बदमाशों के संपर्क भी खंगाल रही है।
विज्ञापन