फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in lucknow

बीवी की गैरमौजूदगी में कुचल दिया पति का चेहरा और सिर

Fri, 20 Feb 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ Updated Fri, 20 Feb 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
murder in lucknow

काकोरी में पीट-पीटकर युवक की हत्या के बाद शव छत से मकान के पीछे फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम नजर पड़ने पर पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, नरौना गांव में द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी रवि रस्तोगी (35) लेबर कॉन्ट्रैक्टर का शव घर के पीछे प्लॉट में पड़ा पाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर अनबन के उसकी पत्नी कीर्ति बेटे आर्यन को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से रवि अकेले ही रह रहा था।
विज्ञापन


गांव के ही एक युवक ने शाम के समय खून से लथपथ शव पड़ा देख ग्राम प्रधान प्रेम यादव को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

छत पर ‌भी मिले खून के निशान

murder in lucknow

शव देखकर साफ पता चला रहा था कि सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए गए हैं। हत्यारों ने सिर लगभग कूंच ही दिया था। बाकी शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

छानबीन के दौरान पुलिस को रवि के घर की छत पर भी खून फैला मिला। माना जा रहा है कि छत पर ही पीटकर हत्या के बाद शव घर के पीछे फेंका गया होगा।

या ऐसा भी हो सकता है कि पिटाई के दौरान भागा रवि छत से गिर पड़ा हो, बाद में पीछे से पहुंचे हत्यारों ने सिर पर वार किए हों।

पुलिस के अनुसार शव की स्थित देखकर बुधवार रात या बृहस्पतिवार तड़के हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सही समय व कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

करीबियों पर शक, कई संदिग्ध हिरासत में

murder in lucknow

वहीं, एएसपी ग्रामीण मनोज सोनकर के निर्देश पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एएसपी ग्रामीण मनोज सोनकर के मुताबिक, रवि का पत्नी कीर्ति से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी के चलते वह घर छोड़कर चली गई थी।

अक्सर रवि के कुछ दोस्त घर पर आते-जाते थे और साथ में बैठकर शराब पीते थे। इसी वजह से हत्या में करीबियों पर ही शक जताया जा रहा है।

कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, परिवारवालों ने किसी से रंजिश की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed