फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in lucknow

पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर 13 लाख लूटे

Tue, 11 Mar 2014 12:42 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Mar 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
murder in lucknow

एसएसपी ऑफिस से थोड़ी ही दूर स्थित रिवर बैंक कॉलोनी में बदमाशों ने सिटी मजिस्ट्रेट धनंजय शुक्ला के श्वसुर और पेट्रोल पंप मालिक महेंद्र बिहारी त्रिवेदी (69) की गोली मारकर हत्या करने के बाद 13 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात सोमवार सुबह उस वक्त हुई जब वह बैंक जाने के लिए घर से निकले ही थे।

केकेवी से रिटायर्ड प्रोफेसर त्रिवेदी का कुर्सी रोड पर एनर्जी फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। वारदात के विरोध में शहर के सभी पेट्रोल पंप वाले दोपहर से हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन


त्रिवेदी सुबह साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप का शनिवार-रविवार का कलेक्शन जमा कराने के लिए घर से निकले थे। उन्हें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की अलीगंज शाखा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका ड्राइवर अनिल एक हफ्ते पहले ही नौकरी छोड़ चुका था, इसलिए उन्होंने इंदिरानगर स्थित बेटे रवींद्र के एमबीटी डाइग्नॉस्टिक सेंटर से ड्राइवर नरेंद्र को बुलवाया।

नरेंद्र एंबुलेंस के लिए इस्तेमाल होने वाली टाटा मैजिक कार लेकर घर के बाहर उनका इंतजार कर रहा था। बाहर आकर रिटायर्ड प्रोफेसर ने रुपयों से भरा बैग कार में रख दिया और बैठने लगे।

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। ड्राइवर नरेंद्र का कहना है कि हाथापाई होने पर वह कार से बाहर निकला और बदमाशों से भिड़ गया।


बदमाश उसे धक्का देकर बलरामपुर अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क पर भाग निकले। गोली की आवाज और चीख-पुकार सुनकर रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी ऊषा और बेटी मणि घर से बाहर आईं तो उनके होश उड़ गए।

त्रिवेदी को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed