{"_id":"151f68e7c597046d85666d56ad3a2978","slug":"murder-in-lucknow-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला को लूटा, फिर दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने महिला को लूटा, फिर दी दर्दनाक मौत
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकामेश्वर मंदिर मार्ग स्थित बरौलिया में बदमाशों ने महिला (75) की हत्या कर जेवर-नकदी लूट लिए।
विज्ञापन
सूचना पाकर महानगर सीओ राजेश श्रीवास्तव और हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक स्व. छेदीलाल की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने तीन बेटों व उनके परिवार के साथ रहती थीं। उनके बेटे फर्स्ट व सेकेंड फ्लोर पर रहते थे, वहीं लक्ष्मी देवी बाहर के कमरे में रहती थी।
शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो परिवार के सदस्य उनके कमरे की तरफ गए। खटखटाने पर ही कमरा खुल गया और उसके बाद जो दिखा, उससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी का शव बिस्तर पर पड़ा था और गले में रस्सी लिपटी थी। आलमारियां खुली थी और उनमें रखे कपड़े व अन्य सामान जमीन पर बिखरा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य लिए गए।