फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in lucknow

50 रुपए के लिए बने कातिल, पुलिस ने दबोचा

Sat, 09 Nov 2013 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2013 08:49 AM IST
विज्ञापन
murder in lucknow

पीजीआई थाना क्षेत्र में शराब के लिए पचास

विज्ञापन
रुपये न देने पर युवक को पीटकर मार डालने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें एक वह भी है जिसे युवक ने पिटने से बचाने की कोशिश की थी।


इंस्पेक्टर पीजीआई अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उतरेटिया निवासी संजीत कुमार रावत की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने तेलीबाग स्थित देशी शराब के ठेके के पास घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें- गोमती में उतरा रही थी महिला की लाश, हड़कंप

चारों आरोपियों ने सोमवार शाम पान की एक दुकान पर झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे संजीत से शराब पीने के लिए पचास रुपये मांगे। इन्कार पर चारों ने उसकी जमकर पिटाई की और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले।

पढ़ें- फॉरेंसिक जांच से खुलेगा गन्ने के खेत में हत्या का राज

विज्ञापन


संजीत के साथ मौके पर मौजूद भांजे शुभम व निरंजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शराब पीने से बेहोश होने की बात कही और घर ले जाकर नीबू पानी पिलाने की सलाह देकर चलता कर दिया।

बुरी तरह पिटे संजीत ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। इस पर उसके पिता मन्नालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजीत के भांजों से पूछताछ करके पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला।

क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed