{"_id":"416fc170d2ce6d5538e98819f09f3d13","slug":"murder-in-love-relation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशनाई में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य की हत्या
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 22 Nov 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाबाद के सिरगामऊ गांव में बृहस्पतिवार को आम के बाग में ट्यूबवेल पर सो रहे पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
लगातार बज रहे मोबाइल की घंटी सुनकर पहुंचे ग्रामीण ने खून से लथपथ श्याम को पड़ा देख परिवार वालों को सूचित किया।
खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर भेजा। इलाज के दौरान श्याम ने दम तोड़ दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस के हाथ फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। संदेह के आधार पर नौकर समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मलिहाबाद के मऊ रमगढ़ा निवासी श्याम नारायन पांडेय (45) ग्राम पंचायत सदस्य रह चुका था। पिता हरिशंकर के अनुसार श्याम सुबह करीब 11 बजे सिरगामऊ स्थित आम के बाग में गया था।
दोपहर करीब तीन बजे नौकर रामशंकर खाना खाने चला गया, जबकि श्याम वहीं चारपाई पर लेट गया। कुछ देर गांव का ही मिलन बाग के पास से गुजरा।
इस दौरान लगातार मोबाइल बजता सुन ट्यूबवेल की तरफ पहुंचा। चारपाई पर खून से लथपथ श्याम को पड़ा देख सन्न रह गया।
घबराए मिलन ने ग्रामीणों के साथ ही उसके परिवार को सूचना दी। हत्या की जानकारी होते ही सीओ मलिहाबाद श्यामाकांत त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे।
आनन फानन में श्याम को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, बाग में छानबीन कर रही पुलिस के अनुसार मौके पर चप्पल के निशान मिले हैं। सीओ का कहना है कि, गोली तमंचा सटाकर मारी गई है।
टीम गठित कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस रंजिश रखने वालों के साथ ही तथा जेल में बंद गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर ललितेश्वर की भूमिका की प्रमुखता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही नौकर रामशंकर समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
माल के एक शख्स की मिली लोकेशन
श्याम की हत्या के वक्त घटना स्थल पर माल के एक शख्स के फोन की लोकेशन मिली है।
उधर, सपा के लोहिनी वाहिनी के नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का कहना है कि उसके चाचा श्याम तीन बार ग्राम पंचायत सदस्य रह चुके थे।
इसके चलते कई लोग उससे रंजिश रखते थे। वारदात में उसने गांव के ही कुछ लोगों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।
बड़े भाई की भी हुई थी हत्या
श्याम के बड़े भाई जग नारायण की भी गला दबाकर हत्या की गई थी। इसमें गांव के ही एक आदमी को नामजद कराया गया था।
हालांकि बाद में समझौता हो गया था। पुलिस रंजिश के मामलों की भी पड़ताल कर रही है। साथ ही श्याम से एक महिला की दोस्ती की भी छानबीन हो रही है।
घर में मचा कोहराम
गोली मारे जाने की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। उधर, श्याम के ट्रॉमा पहुंचने के कुछ ही देर में दर्जनों लोग पीछे-पीछे पहुंच गए।
मौत की खबर मिलते ही पत्नी संदीपनी, बेटे शोभित, शिवा के साथ ही बेटियों कल्याणी और भोला के आंसू रुक नहीं रहे थे। बुजुर्ग पिता भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन