फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in bkt

जमीन में गड़ी मिली युवक की लाश, हड़कंप

Thu, 12 Dec 2013 10:02 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 12 Dec 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
murder in bkt

बीकेटी में बुधवार को नवीकोट नंदना गांव की नई बस्ती में रेलवे ट्रैक के किनारे मरघट में मिट्टी में दबा युवक (25) का शव मिला।

विज्ञापन


उसके हाथ की अंगुलियां व मोजा मिट्टी से बाहर थे। चरवाह की सूचना पर पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला।

युवक के चेहरे, कान व गले पर खरोंच के निशान थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों की मानें तो लाल रंग की बनियान पहने एक व्यक्ति फावड़ा मांग रहा था। पुलिस इस युवक की तलाश कर रही है।

बकौल पुलिस शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर बीकेटी विनोद कुमार यादव के मुताबिक, बुधवार सुबह चरवाह लल्लू रावत ने सूचना दी कि नवीकोट नंदना गांव की नई बस्ती के रेलवे ट्रैक के किनारे मरघट में आम के पेड़ के नीचे शव दफनाया गया है, जिसके हाथ की अंगुलियां व मोजे दिखाई पड़ रहे हैं।

शव पर ताजी मिट्टी देखकर आशंका जताई कि शव तड़के ही दफनाया गया है। सीओ बीकेटी डॉ. राकेश कुमार मिश्र एवं इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और कब्र खोदवाकर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन


औसत पांच फीट चार इंच के युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक के चेहरे, कान व गले पर खरोंच के निशान मिले।

पुलिस का कहना है कि मृतक हरा-पीले रंग का फुल स्वेटर, सफेद शर्ट, काली पैंट, काला जूता पहने है। कपड़े समेत कब्र में युवक का मिलना शक पैदा कर रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि, लालरंग की बनियान पहने एक व्यक्ति गांव में फावड़ा मांग रहा था। मगर, किसी ने नहीं दिया। पुलिस का मानना है कि इस शख्स के पकड़े जाने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्ट में बीकेटी के दर्जी का लेबल
पुलिस की मानें तो युवक की शर्ट पर बीकेटी कस्बे के शानू दर्जी का लेबल मिला है। पुलिस ने दर्जी से पूछताछ की तो पता चला कि आठ माह पहले उसने इस डिजाइन का लेबल लगाना बंद कर दिया है। पुलिस ने दर्जी से आठ माह पहले ग्राहकों की रसीद मांगी है।


जुआरियों का अड्डा है मरघट
ग्रामीणों ने बताया कि मरघट में लगे आम के पेड़ के नीचे रोजाना जुआरियों का जमावड़ा लगता है। पुलिस को घटना स्थल के पास से ताश के पत्ते भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जुआरियों से जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed