फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder after rape in kakori

महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया शव

Fri, 27 Jun 2014 10:48 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jun 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
murder after rape in kakori

काकोरी में बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। चौकीदार ने शव देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


काकोरी में बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी कोशिश के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुबह सात बजे बबुरियाखेड़ा गांव के पास शारदा सहायक नहर के किनारे महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा चलाने की कोशिश भी की थी। शरीर पर महज नाम मात्र के कपड़े थे जबकि उसके पैरों में बिछिया थी।

शिनाख्त न होने पर शव अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया है।

शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है। हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर के पास किसी गाड़ी के पहियों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि कहीं और वारदात के बाद शव गाड़ी से लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि शायद किसी ने वाहन को देखा हो जिससे कोई जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed