बाहुबली मुख्तार अंसारी ने बेटे ने जयपुर में किया शाही निकाह, इनाम घोषित कर तलाश ही करती रह गई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के हजरतगंज में मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह दावा कमिश्नरेट पुलिस का है। लेकिन सच तो यह है कि तलाश सिर्फ कागजों पर हो रही है।
पुलिस के दावे की पोल उस वक्त खुल गई। जब हजरतगंज थाने से 25 हजार रुपये के इनामी अब्बास अंसारी ने जयपुर में शाही अंदाज में निकाह पढ़ा। निकाह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वह सिर्फ आह भरती रह गई।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को अचानक से अब्बास अंसारी के निकाह की तस्वीरें वायरल हो गईं। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस महकमें में हलचल मच गई। अब्बास अंसारी और उसके भाई और मां के खिलाफ हजरतंज थाने में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज है।
वहीं, जिला प्रशासन, एलडीए व पुलिस टीम ने मुख्तार अंसारी के लखनऊ में बने अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद हजरतगंज पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब्बास और उमर अंसारी पर पिछले साल सितंबर में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एक ही लाइसेंस पर कई मुकदमें रखने का भी केस दर्ज
इसके अलावा, एक ही लाइसेंस पर कई असलहे रखने के मामले में भी अब्बास पर मुकदमा दर्ज है। इस मामले की जांच एसटीएफ कर रही थी और उसने न्यायालय में आरोपित के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
मामले में अब्बास को 8 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन वह नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। निकाह की पुष्टि नहीं हो सकी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच की जा रही है कि निकाह की तस्वीरें किसने वायरल की।
मुख्तार और उसके बेटों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर हजरतगंज कोतवाली में बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी व उसके बेटे अब्बास और उमर अंसारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।