फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother and daughter get beaten in Bahraich.

VIDEO: महिलाओं की गुंडई, मां-बेटी को घसीटकर पीटा!

Sun, 25 Jan 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिछिया (बहराइच)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिछिया (बहराइच)। Updated Sun, 25 Jan 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter get beaten in Bahraich.

कारीकोट गांव में पड़ोसी के खेत से साग खोंटना मां-बेटी को भारी पड़ गया। पड़ोसी परिवार की महिलाओं ने महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ की, फिर मां-बेटी को बाहर घसीटकर लात-घूसों और डंडों से पिटाई की।

विज्ञापन


इसके बाद नकदी और जेवरात भी लूट लिए। घायल मां-बेटी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां बेटी की हालत नाजुक है।

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुजौली थाना क्षेत्र के कारीकोट गांव निवासी भगतिन के खेत में गेहूं की फसल लगी है। इसी खेत में बीच में ही बथुआ का साग उगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव निवासी अनीता अपनी मां फूलमता के साथ साग खोंटने के लिए भगतिन के खेत में पहुंच गई। जब साग लेकर मां-बेटी घर पहुंचीं, तभी इसकी भनक पाकर भगतिन के घर की सीता, किशोरी, जगदंबा और राकेश, फूलमता के घर पर जा धमके। सभी ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर, पीठ और पेट में आईं गंभीर चोटें

Mother and daughter get beaten in Bahraich.

फूलमता और अनीता ने विरोध किया तो पड़ोसी दोनों को खींचते हुए बाहर घसीट ले गए। लाठी, पटरे और लात-घूसों से मां-बेटी की जमकर पिटाई की।

दोनों मिन्नतें करती रहीं लेकिन हमलावर महिलाओं का दिल नहीं पसीजा। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो किसी तरह मामले को शांत किया गया।

ग्रामीणों ने मां-बेटी को तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया। अनीता के सिर, पीठ और पेट में गंभीर चोट आई है।

फूलमता ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उसने आरोपियों पर घर में रखे पांच हजार रुपये, पायल, बिछुआ समेत लगभग पांच हजार के जेवरात लूटने का भी आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यहां देखें वीडियो:

Mother and daughter get beaten in Bahraich.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed