फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   molestation with Innocent

टॉफी का लालच देकर मासूम को किया बदहवास!

Tue, 26 Aug 2014 04:16 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
molestation with Innocent

चिनहट में रविवार रात टॉफी दिलाने के बहाने सात साल की मासूम को जंगल में ले जाकर पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकतें कीं।

विज्ञापन


बच्ची के गायब होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। तड़के करीब तीन बजे बदहवास हालत में लौटी बच्ची से आपबीती सुनकर परिवारीजनों के होश उड़ गए।

ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोचकर जमकर पिटाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। चिनहट के एक गांव निवासी मजदूरी की सात वर्षीय मासूम बेटी रात करीब आठ बजे गायब हो गई थी।


काफी तलाश के बावजूद मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। तड़के करीब तीन बजे बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची।

मासूम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पप्पू अंकल टॉफी दिलाने की बात कहकर जंगल में ले गए थे। सुबकते हुए आपबीती सुनाई।

साथ ही बताया कि पीटने के साथ ही किसी से शिकायत न करने की धमकी देते हुए घर के पास छोड़ गए थे। जानकारी होते ही परिवार सकते में आ गया।

परिवार के लोग ग्रामीणों को लेकर आरोपी की तलाश में निकले। गांव के बाहर एक खेत में आरोपी के नजर आते ही दौड़ाकर दबोच लिया।

जमकर धुनाई के बाद ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह के मुताबिक पप्पू शुक्ला मूल रूप से बाराबंकी के सुबेहापट्टी का रहने वाला है।

चिनहट में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। जबकि पत्नी व बच्चे बाराबंकी में ही रहते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने नशे में धुत होने के बाद घटना की है।
विज्ञापन


उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का परिवार भी इलाके में किराए पर रहता है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed