फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molestation is big problem

सातवीं की किशोरी से सरेराह करने लगा हरकत

Thu, 10 Oct 2013 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 10 Oct 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
Molestation is big problem

राजधानी में छेड़खानी की घटनाएं रुकती नहीं दिख रहीं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, बेखौफ शोहदे लगातार वारदात कर रहे हैं।

विज्ञापन


निगोहां क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर घरवालों को आता देख आरोपी भाग निकला। पीड़ित ने परिवार के साथ थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। चौदह वर्षीय किशोरी सातवीं की छात्रा है।


स्कूल से लौटने के बाद किशोरी दादी के साथ खेत गई थी। दोपहर में दादी के लिए खाना लेने घर जा रही थी। रास्ते में गांव के अक्खू नामक युवक ने अकेला देख उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


घबराई किशोरी के शोर मचाने पर पास के खेत में मौजूद उसके चाचा सहित अन्य लोग दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला।

उधर, एसओ निगोहां का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पूछताछ में आरोपी के मानसिक रूप से कमजोर होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed