फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   molestation

छेड़खानी करने के लिए दोस्तों को बांटा नंबर, धरा गया

Sun, 07 Sep 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Sep 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
molestation

शोहदे के बार-बार फोन करने से आजिज युवती ने कॉल रिसीव करना बंद क्या किया शोहदे ने उसका नंबर दोस्तों में बांट दिया।

विज्ञापन


एक के बाद एक अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज व वीडियो क्लिप आने से परेशान युवती ने 1090 पर शिकायत की। पुलिस ने शनिवार को विभूतिखंड इलाके से आरोपी को धर दबोचा।

चांदगंज के भिंडिया टोला निवासी आरिफ सिद्दीकी वोडाफोन कंपनी में सेल्स टीम लीडर है। इसका फायदा उठाते हुए आरिफ लड़कियों के नंबर हासिल कर लेता और फोन कर परेशान करता
विज्ञापन


कॉल रिसीव न करने पर अश्लील मैसेज व वीडियो क्लिप भेजना शुरू कर देता। आरोप है कि उसने अपने दोस्त की बहनों तक से छेड़खानी की।

आरिफ की हरकतों से तंग एक युवती ने पुलिस में शिकायत की चेतावनी दी थी। इस पर आरिफ ने उसका फोन नंबर दोस्तों में बांट दिया

इसके बाद युवती के नंबर पर कई लोग कॉल करने लगे। आखिरकार युवती ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई।

पड़ताल में आरिफ सिद्दीकी का नंबर उजागर होने के बाद 1090 की काउंसलरों ने कई बार समझाया। इसके बाद भी हरकतें बंद ने करने पर विभूतिखंड इलाके से उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अंग्रेजी में बात करें मैडम’

वीमेन पावन पावर लाइन में शिकायत होने के बाद काउंसलरों ने आरिफ को समझाने की कोशिश की तो वह उल्टा उन्हीं पर रौब गांठने लगा। बोला अंग्रेजी में बात करें - मुझे हिंदी समझ नहीं आती। दोबारा फोन करने पर अपनी ऊंची पहुंच की धमकी देते हुए उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed