फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molestation case in five star hotel ogf lucknow

शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो नौकरी से निकाल दिया

Fri, 12 Jun 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 12 Jun 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
Molestation case in five star hotel ogf lucknow

हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क अवध के सीईओ अशोक अग्रवाल और एक अन्य अफसर पर वहां काम करने वाली होस्टेस ने छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है। इंदिरानगर निवासी युवती ने इस संबंध में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती डेढ़ माह से होटल क्लार्क अवध में होस्टेस है। उसका आरोप है कि होटल के सीईओ ने उससे कई बार छेड़छाड़ की और वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे। सोमवार को अपने केबिन में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


इन्कार करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी। इस पर सोमवार रात को ही वह शिकायत लेकर हजरतगंज कोतवाली पहुंची थी। सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि पीड़िता ने इस बारे में होटल के एचआर मैनेजर से शिकायत की तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई। सीओ हजरतगंज ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना में शामिल दूसरे आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला थाना की पुलिस को छानबीन के लिए होटल भेजा गया था।

शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव

Molestation case in five star hotel ogf lucknow

पीड़िता ने बताया कि सीईओ अक्सर उसे अपने केबिन में बुलाता था। सीईओ ने बायोडाटा से मोबाइल नंबर लेकर वाट्सएप पर उसे अश्लील मैसेज करता था।

कोई रिस्पांस नहीं देने से सीईओ का दुस्साहस बढ़ गया और उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि सीईओ ने उसे परेशान करने के लिए एक लड़का भी रखा था।

पीड़िता पहले फैजाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। वहां अक्सर आने वाले एक व्यक्ति ने कॅरिअर संवारने का झांसा देकर उसे होटल क्लार्क अवध में नौकरी करने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही अशोक अग्रवाल को लेकर रेस्टारेंट आया। वहां अशोक अग्रवाल ने युवती से बात करने के बाद उसे होस्टेस की नौकरी पर रख लिया।

पीड़िता ने बताया कि नौकरी जॉइन करने के 20 दिन बाद ही सीईओ ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह अक्सर उसके रास्ते में खड़ा हो जाता था। बहाने से हाथ और बॉडी टच करता था। इसके बाद पीड़िता ने सीईओ को देखकर अपना रास्ता बदलना शुरू कर दिया,लेकिन उसकी हरकतें नहीं सुधरीं।

पुलिस,नेताओं की देता था धौंस

Molestation case in five star hotel ogf lucknow

युवती ने बताया कि शिकायत करने पर सीईओ उसे पुलिस और नेताओं से अपने संबंध होने की बात कह कर धमकाता था। बकौल पीड़िता,सीईओ ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं,सोमवार रात जब पीड़िता थाने पहुंची तो हजरतगंज पुलिस मामला मैनेज करने में जुट गई थी। बकौल पीड़िता,उसे पांच लाख रुपये का ऑफर भी दिया गया। रातभर बातचीत की गई,लेकिन पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर डटी रही।

महिला कर्मचारी से अश्लील हरकतों का मामला गंभीर है। मैंने सीओ हजरतगंज को मामले की विवेचना सौंपी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में आईटी एक्ट की धाराओं को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
आरके चतुर्वेदी,डीआईजी रेंज व कार्यवाहक एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed