फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mla beaten medical principal in ambedkar medical college

मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी पर विधायक प्रतिनिधि समेत नौ गिरफ्तार, कर्मचारी व डॉक्टर हड़ताल पर

Wed, 21 Nov 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
mla beaten medical principal in ambedkar medical college
विधायक प्रतिनिधि की जलती गाड़ी

अंबेडकरनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सोमवार देर रात विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू व उनके समर्थकों द्वारा उत्पात मचाने व प्राचार्य और डॉक्टर से मारपीट करने के मामले में विधायक प्रतिनिधि समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के सभी प्रतिनिधि व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं जाता वह काम नहीं करेंगे। विधायक प्रतिनिधि व उनके समर्थकों के खिलाफ डॉक्टरों की तहरीर पर मंगलवार रात ही में केस दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन


दरअसल, विधायक व उनके प्रतिनिधियों ने मंगलवार देर रात इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए टांडा विधायक के प्रतिनिधियों और समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी की। उन्होंने न सिर्फ प्राचार्य को बंधक बना लिया बल्कि उनकी और इमरजेंसी चिकित्सक की पिटाई भी कर दी। घटना से नाराज मेडिकल छात्रों ने मौके पर गए विधायक के वाहन समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विधायक समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग भी किया। जानकारी के अनुसार टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू मंगलवार देर रात समर्थकों के साथ मेडिकल कालेज पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उनके परिवार से जुड़ा कोई मरीज भर्ती था। अस्पताल पहुँचते ही श्यामबाबू इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भड़क उठे। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ पी के सिंह भी तब तक वहां पहुंच चुके थे। मरीज को हेड इंजरी होने के कारण चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराकर रेफर का कागज बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पता चला कि एंबुलेंस का ड्राइवर नदारद है। इस पर श्यामबाबू और भड़क गए और प्राचार्य को पकड़कर ड्यूटी रूम में बंधक बना लिया। प्राचार्य और एक चिकित्सक की पिटाई भी इसी दौरान कर दी गई। सत्ता के नशे में चूर विधायक प्रतिनिधि और उनके समर्थकों की इस करतूत की खबर परिसर में फैली तो हॉस्टल में रह रहे मेडिकल छात्र बाहर निकल आए।

बड़ी तादाद में छात्रों को आता देख विधायक समर्थकों में भगदड़ मच गई। छात्रों को रोकने के लिए कई राउंड फायरिंग भी हुई। छात्रों ने इसके बावजूद विधायक के साथ चलने वाले उन वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी जो वहां पहुंचे हुए थे। इसी बीच मौके पर सीओ टांडा के के मिश्र के अलावा टांडा और अलीगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।


प्राचार्य को बाहर निकाला गया। मौके पर देर रात तक हंगामा जारी रहा। बाहर निकले प्राचार्य ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि ने कमरे में उन्हें ले जाकर बंद कर दिया और उनके तथा अन्य के साथ मारपीट भी की। 4 राउंड फायरिंग भी की। प्राचार्य ने कहा कि हालात बिगड़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। छात्रों द्वारा तोड़फोड़ पर बोले कि छात्र क्या कर रहे यह मुझे नहीं पता लेकिन उनमें आक्रोश तो हुआ ही होगा। उधर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि एक सूचना पर फ़ोर्स मौके पर भेजी गई है। बाकी जानकारी बाद में दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed