{"_id":"59f3411a4f1c1b69678b79f4","slug":"missing-girl-found-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसका हुआ अंतिम संस्कार वह प्रेमी संग हल्द्वानी में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिसका हुआ अंतिम संस्कार वह प्रेमी संग हल्द्वानी में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले जिस लड़की की लाश को बेटी समझकर पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया, वह पुलिस को प्रेमी के साथ मिली है। इसके बाद मवई पुलिस ने तो राहत की सांस ली, मगर सुल्तानपुर पुलिस के लिए अब चुनौती मृत लड़की की शिनाख्त करना है, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
मवई पुलिस ने एक ऐसी लड़की को खोजने का दावा किया है जिसकी उसके परिवारीजनों ने सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना के आमघाट पर मिली लड़की के शव के रूप में पहचान की थी।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व वहां बरामद शव को अपनी पुत्री का शव बताने वाले परिवारजनों की शिनाख्त ही गलत साबित हुई। अब जब मवई पुलिस किशोरी को जीवित लेकर उसके परिवार के पास पहुंची तो परिवारीजन के साथ ही गांव वाले भी स्तब्ध रह गए और परिवारजनों ने इसे अपनी पुत्री बताया और सुल्तानपुर में मिले शव को किसी अन्य का होना बताया।
विज्ञापन
मवई पुलिस की माने तो लड़की अपने प्रेमी के साथ हल्द्वानी चली गई थी। प्रेमी दूसरे समुदाय का है जिसका कई साल पहले लड़की से सम्पर्क हो गया था। पुलिस ने युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
मवई पुलिस ने बताया कि हत्या की तफ्तीश कर रही पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन हल्द्वानी में मिली। जांच में हल्द्वानी पहुंची पुलिस को लड़की प्रेमी युवक के एक रिश्तेदार के घर पर मिली। रिश्तेदार की शिनाख्त पर उस युवक को रामपुर जिले से उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
युवक दूसरे समुदाय का बताया जाता है उसका असली नाम रामपुर जिले के स्वार निवासी मोहम्मद हफीज सैफी है।
मालूम हो कि मवई थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी पास के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी जो गत 19 अक्तूबर को अपने छोटे भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी।
देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो 20 अक्तूबर को उसके पिता ने मवई थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसी बीच सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थानांतर्गत आमघाट के निकट झाड़ी में एक लड़की का शव मिला। जिसकी धारदार औजार से हत्या की गई थी।
सूचना के बाद छात्रा के परिवारीजन हलियापुर थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। इधर मवई पुलिस अपहरण पर ही अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाती रही। पुलिस ने जब किशोरी को हल्द्वानी से खोजा तो पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसका संबंध फोन पर रोहित नामक युवक से हुआ।
पुलिस ने जब मकान मालिक से पूछताछ की तो उस युवक का पता रामपुर जिले के स्वार निवासी मोहम्मद हफीज सैफी के रूप में मिला। उसके बाद रामपुर पहुंची पुलिस ने हफीज को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
रुदौली सीओ डीके कुशवाहा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में युवक ने कबूला है कि उसने फोन पर अपना नाम रोहित बदलकर किशोरी से मित्रता की और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।