शर्मनाक! कक्षा तीन की छात्रा से रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर के विपुलखंड में वहशी बने युवक ने कक्षा तीन की छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुराचार की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया तो वहशी ने उसका मुंह दबाकर बेरहमी से पीटा।
किसी तरह बच्ची ने चीख-पुकार मचाई तो आसपास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। मासूम के नाक और मुंह से खून निकलते देख उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
एएसपी ट्रांस गोमती, गाजीपुर व कैंट सीओ तथा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।
गला दबाने की भी कोशिश की
विपुलखंड पांच स्थित झोपड़पट्टी में रहकर घरों में कामकाज करने वाले दंपति की तेरह वर्षीय बेटी शौच के लिए जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक घर से कुछ दूर पर ही बच्ची के पीछे आ रहे सुनील ने उसका मुंह दबाकर झाड़ियों में घसीट लिया। सुनील ने बच्ची के कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की।
विरोध करने पर उसने बच्ची का गला दबा लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। उसके शरीर को नाखून से नोच डाला। जान बचाने के लिए बच्ची भी उससे जूझ गई। बताते हैं कि सुनील ने उसका गला दबाना शुरू कर दिया।
किसी तरह बच्ची ने शोर मचाया तो पास से गुजर रहे लोग चिल्लाते हुए दौड़े। लोगों को आता देख सुनील बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
दबोच लिया गया आरोपी
झाड़ियों में पहुंचे लोगों ने फटे कपड़ों में घायल बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए।
उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। एएसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन, सीओ गाजीपुर विशाल पांडे, सीओ कैंट बबिता सिंह सहित गोमती नगर पुलिस फोर्स मौके पर आ गई।
इंस्पेक्टर अजीत सिंह चौहान ने तत्काल सुनील की तलाश में पुलिस की एक टीम भेजी। कुछ देर बाद सिपाही राकेश कुमार को सुनील इलाके में ही नजर आ गया।
सिपाहियों ने दौड़ाकर सुनील को दबोच लिया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इलाके के ही एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है।