फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ministers relatives made ruckes in Lucknow.

मंत्री के रिश्तेदारों की गुंडई, पार्किंग कर्मियों को पीटा, कार में लाद ले गए

Sat, 01 Jul 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Jul 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
 ministers relatives made ruckes in Lucknow.
मंत्री के रिश्तेदारों की कारें - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एसआरएस मॉल में बृहस्पतिवार रात भाजपा का झंडा लगी दो कारों से पहुंचे एक मंत्री के रिश्तेदारों ने जमकर बवाल किया। बगैर टोकन के पार्किंग में खड़ी कारों के शीशे टूटने से भड़के दबंगों ने पार्किंग के दो कर्मचारियों को पीटा। रिवॉल्वर दिखाकर धमकाते हुए कार में लाद ले गए।

विज्ञापन


अपहरण की सूचना पर पुलिस ने पार्किंग में खड़ी दूसरी गाड़ी में सवार लोगों को पकड़ा। दोनों कर्मचारियों को लेकर लौटे दबंगों ने पुलिसकर्मियों की फटकार लगाई। दोनों गाड़ियां लेकर चले गए। पार्किंग के कर्मचारी ने कार के नंबरों के आधार पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि भाजपा का झंडा लगी दो गाड़ियों से छह-सात व्यक्ति बृहस्पतिवार रात एसआरएस मॉल पहुंचे। बगैर टोकन लिए कारें पार्किंग में खड़ी करके मॉल में चले गए। काफी देर बाद लौटे तो दोनों कारों के शीशे टूटे देखकर भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग में टोकन बांट रहे मुकेश कुमार सिंह व संजय सिंह को बुलाकर कार के शीशे टूटने के बारे में पूछा। जानकारी से इन्कार पर दोनों की पिटाई की। आरोप है कि कार में लादकर भाग निकले।

कार्रवाई के डर से दोनों कर्मचारियों को लेकर आए दबंग

 ministers relatives made ruckes in Lucknow.

सुनसान सड़क पर दौड़ती कार में पीटने के साथ रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया। मॉल के पार्किंग कर्मचारियों की पिटाई व कार में लाद ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मॉल में बवाल के चलते भीड़ लग गई। भाजपा का झंडा लगी दूसरी कार में सवार युवकों द्वारा पार्किंग ठेकेदार को बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस को तहकीकात करते देख कार सवार युवक ने अपने साथी को कॉल की। सूत्रों का कहना है कि थोड़ी ही देर में कार सवार दबंग दोनों कर्मचारियों को लेकर आ धमके। बुरी तरह पिटे मुकेश व संजय को कार से उतराने के साथ खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए पुलिसकर्मियों की फटकार लगाई और गाड़ियां लेकर चलते बने।

मुकेश कुमार सिंह ने दोनों गाड़ियों के नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी। इस पर बलवा, बंधक बनाने, गालीगलौज, मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंबरों के आधार पर आरटीओ ऑफिस से कार के मालिक की जानकारी मंगाई गई है। विवेचक को सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं।

पिटे मुकेश व संजय सिंह का कहना है कि भाजपा का झंडा लगी दोनों कारों से अक्सर मॉल आने वाले दबंग खुद को एक मंत्री का रिश्तेदार बताते हैं। उनके द्वारा कार पार्किंग में खड़ी करके टोकन न लिए जाने की वजह से कर्मचारी भी देखभाल नहीं करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed